{"_id":"697b726afc29992d2809d6e4","slug":"bku-workers-demand-closure-of-factory-in-protest-against-pollution-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111201-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रदूषण के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं की फैक्टरी बंद कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रदूषण के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं की फैक्टरी बंद कराने की मांग
विज्ञापन
सरधना। गांव खिर्वा नौआबाद में फैक्ट्री से प्रदूषण का विरोध करने पर धमकी के मामले में थाने पहु
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र के खिर्वा नौवाबाद में स्थित प्लास्टिक की छतरी बनाने वाली फैक्टरी को लेकर मंगलवार को विवाद सामने आया। भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष देशपाल हुड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और फैक्टरी को बंद करने की मांग की।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि फैक्टरी संचालक ने उनके संगठन के कार्यकर्ता आकाश के साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने बताया कि आकाश का छह वर्षीय पुत्र बीमार था और फैक्टरी से निकलने वाला धुआं उसके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक था। बुधवार की शाम आकाश फैक्टरी में गया और कर्मचारियों से मालिक से बात कराने की मांग की। इस दौरान कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई। कुछ देर बाद फैक्टरी मालिक ने आकाश को काॅल कर आरोप लगाया कि उनके ऑफिस की कुर्सियों के साथ तोड़फोड़ की गई है। इस पर आकाश ने तहसील अध्यक्ष देशपाल हुड्डा को सूचित किया। शाम को यूनियन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और फैक्टरी बंद कराने और मामले में कार्रवाई की मांग की।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।