{"_id":"6694684ad8629ab749069f14","slug":"bku-workers-and-villagers-surrounded-mundali-police-station-for-the-recovery-of-the-girl-kithor-news-c-73-1-smrt1028-102436-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: युवती की बरामदगी के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं-ग्रामीणों ने मुंडाली थाने का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: युवती की बरामदगी के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं-ग्रामीणों ने मुंडाली थाने का घेराव किया
विज्ञापन
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को दूसरे गांव युवक बहका फुसलाकर ले जाने और युवती के बरामद नहीं होने पर रविवार को भाकियू (भानू) एवं ग्रामीणों ने मुंडाली थाने का घेराव किया। बरामदगी न होने पर सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव में 9 जुलाई की रात एक युवती अपनी मां के साथ घर में सोई थी। रात करीब दो बजे मां लघुशंका के लिए उठी युवती गायब मिली। परिजनों ने बताया कि खोजबीन के बाद पता चला कि बेटी के साथ ही दूसरे गांव का पढ़ने वाला अंकित निवासी पचगांव पट्टी थाना भावनपुर बाइक पर उसे अपने साथ ले गया है। आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। परंतु पुलिस छह दिन बाद भी युवती को बरामद नहीं कर पाई। इससे युवती के समाज के लोगों में रोष फैल गया।
रविवार शाम 6:00 बजे भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष कुलदीप तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं युवती के समाज के लोग मुंडाली थाना पहुंचे और एसओ मुंडाली रविंद्र कुमार का घेराव कर युवती को बरामद करने व आरोपी को जेल भेजने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि सोमवार को 10 बजे तक युवती बरामद नहीं हुई तो एसएसपी का घेराव करेंगे। एसओ मुंडाली ने बताया कई स्थानों पर दबिश दी है। ग्रामीण उनकी बात से सहमत नहीं हुए।
विज्ञापन
सीओ किठौर अभिषेक सिंह का कहना है कि युवक व युवती की लोकेशन हरियाणा में मिल रही है। युवती को बरामद करने के लिए टीम भेज दी गई है। शीघ्र युवती को बरामद कर युवक को जेल भेजा जाएगा।
इस दौरान कुलदीप तोमर, लोकेश तोमर, सुमित शास्त्री, योगेन्द्र तोमर, पूर्व प्रधान भोपाल सिंह, ओम चौहान, सुरेन्द्र, पोदी, फारूख, नरेन्द्र शर्मा आदि रहें।