{"_id":"6a552dca178cd27c0506bfa1","slug":"bku-tomar-submitted-a-memorandum-to-the-adg-assurance-of-action-given-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1244342-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भाकियू तोमर ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भाकियू तोमर ने एडीजी को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन
एडीजी भानु भास्कर को ज्ञापन देते भाकियू तोमर के पदाधिकारी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की एडीजी कार्यालय पर प्रस्तावित पंचायत टल गई है। प्रतिनिधिमंडल ने एडीजी भानु भास्कर को रोहटा क्षेत्र के छात्रा हत्याकांड और कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले को लेकर ज्ञापन दिया। एडीजी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर भाकियू तोमर ने अपनी किसान पंचायत का निर्णय वापस ले लिया। इस दौरान एडीजी कार्यालय पर काफी पुलिस बल तैनात रहा।
भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने दोनों मुद्दो को लेकर सोमवार को एडीजी कार्यालय पर पंचायत की घोषणा की थी। रविवार को बहसूमा के सदरपुर खुर्द गांव में संगठन के जिला महासचिव अमित कुमार के आवास पर बैठक हुई। इसमें सीओ मवाना पंकज लवानिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर से बातचीत की। एसपी देहात से भी उनकी बात कराई। इसके बाद एडीजी को ज्ञापन देने पर सहमति बनी।
सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार इंद्रजीत सिंह सांगवान के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल एजीजी भानु भास्कर से मिला और ज्ञापन सौंपा। एडीजी ने कहा कि दोनों मामलों में पुलिस निष्पक्ष जांच करेंगी। हत्याकांड में मुख्य आरोपी जेल भेज दिया, जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष इंतजार देशवाल, अभिषेक चौधरी, आकिल राणा, अजय त्यागी, साजिद अल्वी, विशाल चौधरी, अमन, अमित चौधरी, अमरपाल, अब्बास सैफी, मुंसफ अली और कृष्णपाल मौजूद रहे।