फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Tiranga Yatra today: Will submit memorandum to DM, traffic will be diverted

BKU की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा आज: डीएम को साैंपेंगे ज्ञापन, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट, इन मार्गों का करें प्रयोग

Fri, 09 Aug 2024 12:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Aug 2024 12:37 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू टिकैत की ओर से शहर में आज ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

विज्ञापन
BKU Tiranga Yatra today: Will submit memorandum to DM, traffic will be diverted
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर स्वतंत्रता दिवस पर भाकियू टिकैत की ओर से शहर में आज ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से विभिन्न मार्गेां से होते हुए यात्रा प्रकाश चौक पर पहुंचेगी। पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि संबंधित मार्गेां के बजाए वैकल्पिक मार्गेां का प्रयोग करें।

विज्ञापन


भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि किसान सुबह नौ बजे से ही राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर एकत्र होने शुरू हो जाएंगे। सुबह 10 बजे ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा शुरू होगी। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत यात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा कॉलेज के मैदान से सुजडू चुंगी, जिलाधिकारी आवास, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, झांसी की रानी होते हुए प्रकाश चौक पहुंचेगी। प्रकाश चौक पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद यात्रा का समापन होगा। भाकियू कार्यकर्ताओं को वालंटियर बनाया गया है।

उधर, पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। यात्रा के मार्ग सरकुलर रोड, मेरठ-रुड़की रोड और कचहरी रोड के बजाए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की गई है। पुलिस का कहना है कि संबंधित मार्गेां का प्रयोग न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed