फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Sangharsh Morcha activists prevented from attending Mahapanchayat; District President placed under house arrest.

Meerut News: महापंचायत में जाने से रोके भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष नजरबंद

Tue, 25 Aug 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
BKU Sangharsh Morcha activists prevented from attending Mahapanchayat; District President placed under house arrest.
पुलिस की मौजूदगी में सीओ से मिलने जाते भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ त
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना (मेरठ)। बागपत जिलाधिकारी कार्यालय पर आयोजित महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान को पुलिस ने उनके आवास पर ही रोक लिया। सूचना मिलते ही मवाना व किला परीक्षितगढ़ की टीम मौके पर पहुंची और जिलाध्यक्ष को साथ ले जाने की मांग पर अड़ गई और पैदल ही बागपत के लिए कूच कर दिया, जिन्हें भारी पुलिस बल ने जबरन रोककर नजरबंद कर दिया।
मंगलवार की सुबह जिलाध्यक्ष को आवास पर रोके जाने की भनक लगते ही काफी संख्या में कार्यकर्ता वहां एकत्र हो गए। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया, लेकिन उग्र कार्यकर्ता नहीं माने और पैदल ही बागपत की ओर चल पड़े। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया और जिलाध्यक्ष के आवास पर ले जाकर नजरबंद कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अश्वनी चौहान के साथ वार्ता की। काफी जद्दोजहद के बाद सीओ पंकज लवानिया के समझाने पर कार्यकर्ता और पदाधिकारी शांत हुए और बागपत नहीं गए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश मंत्री ज्ञानी जयदीप, प्रदेश प्रवक्ता राहुल भाटी, युवा प्रदेश मंत्री आकाश चौधरी, मंडल सचिव मोनू कुमार, अल्पसंख्यक युवा जिलाध्यक्ष शादाब सैफी, जिला संगठन मंत्री पवन चौहान, युवा नगर अध्यक्ष शनि चौहान, जिला सचिव विकास भाटी, निगम पहलवान, मुकुल चौहान व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस की मौजूदगी में सीओ से मिलने जाते भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ त

पुलिस की मौजूदगी में सीओ से मिलने जाते भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed