सरधना। बहादुरपुर निवासी संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस बने हर्ष नेहरा को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, तहसील अध्यक्ष देशपाल हुड्डा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने हर्ष नेहरा और गौरव सिंह को किसान भवन का प्रतीक चिह्न भेंट किया। अनुराग चौधरी ने कहा कि किसान परिवार से निकलकर आईएएस बनना पूरे किसान समाज के लिए गर्व की बात है। इससे समाज के युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने भी बहादुरपुर पहुंचकर हर्ष नेहरा का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मास्टर विक्रम सिंह से भी आशीर्वाद लिया। इस दौरान बंटू, डिंपल, लोकेश, अंकित, सुरेंद्र, मुन्नू, जगपाल, रवि भारत चिकारा, प्रमोद जानी व अन्य मौजूद रहे।