फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU national spokesperson Chaudhary Rakesh Tikait said that government is working to break Khap Panchayats

UP: हरियाणा का उधार उतारने का समय आ गया..पलटा लगवाकर लो बदला, विधानसभा चुनाव से पहले बोले राकेश टिकैत

Sat, 17 Aug 2024 06:44 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, सिसौली (मुजफ्फरनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिसौली (मुजफ्फरनगर) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 Aug 2024 06:44 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार खाप पंचायतों को तोड़ने का काम कर रही है। जातिगत किसान संगठन भी बनाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा हरियाणा का उधार उतारने का समय आ गया। 

विज्ञापन
BKU national spokesperson Chaudhary Rakesh Tikait said that government is working to break Khap Panchayats
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने पश्चिम यूपी के किसानों से आह्वान कि हरियाणा के चुनाव में समय निकालकर चक्कर लगाओ। पलटा लगाकर अपना बदला चुका लेना। भाजपा इस बार जम्मू से भी जाएगी और हरियाणा से भी। साथ ही उन्होंने छह अक्तूबर को लखनऊ में पंचायत का एलान किया। किसान भवन पर पंचायत में भाकियू  प्रवक्ता ने कहा कि सरकार खाप पंचायतों को तोड़ने का काम कर रही है। सरकारी खाप बनाई जा रही है। कई किसान संगठन बनवा दिए। जातिगत किसान संगठन भी बनाए जा रहे हैं । उन्होंने कहा हरियाणा का उधार उतारने का समय आ गया। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के इरादे खतरनाक हैं। पहले से ही सरकार का एजेंडा तैयार हो गया है। हिंदू मुस्लिम का माहौल बनाया जा रहा है। सत्ता परिवर्तन बांग्लादेश में हुआ है और दर्द यहां हो रहा है, वहां लाठी लेकर एक भी नहीं गया। हम ट्रैक्टर लेकर चले जाएंगे, बॉर्डर पार करवा दो दंगा तुरंत रोक देंगे। इसके साथ ही दूसरा एजेंडा खाप पंचायत को तोड़कर सरकारी खाप व किसान संगठन बनाना है।उन्होंने कहा हरियाणा के किसानों का आंदोलन में पूरा सहयोग रहता है। उनका उधार उतारने का समय आ गया है। 750 किसान शहीद हो चुके हैं। 
विज्ञापन


देश के व्यापारी महंगे दामों पर जमीन खरीद रहे हैं, फसल सस्ती है। गांव में बीमारी की तरह प्राइवेट बैंक आ गए हैं। गांव की महिलाओं को कर्ज दे रहे हैं, कर्ज से काम नहीं चलेगा।  उन्होंने किसानों से तीज त्यौहार होली, दीपावली व करवा चौथ कम खर्चे से मनाने की सलाह दी। बाजार में लूट मची है, इससे बचो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed