फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU leaders met the Sugarcane Commissioner regarding the problems of sugarcane farmers

Meerut News: गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर गन्ना आयुक्त से मिले भाकियू नेता

Wed, 12 Mar 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
BKU leaders met the Sugarcane Commissioner regarding the problems of sugarcane farmers
मेरठ। गन्ना किसानों की प्रमुख समस्या जैसे फसल में बीमारी से हो रहे नुकसान, रात्रि में प्रकाश के लिए एक फेस में बिजली आपूर्ति, समय से गन्ना भुगतान नहीं होने, नकली कीटनाशक की बिक्री होने और बीमारी के कारण गन्ना उत्पादन कम होने के बावजूद रेट नहीं बढ़ाने आदि समस्याओं को लेकर भाकियू नेता गन्ना आयुक्त से मिले।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने लखनऊ में गन्ना आयुक्त प्रभु नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि गन्ने में चोटी भेदक रोग लगा है जिसके कारण उत्पादन गिर गया है। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उसके बावजूद सरकार ने गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाया है। गन्ना मूल्य में वृद्धि होनी चाहिए। गांवों में रात को प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण असामाजिक तत्वों से भय बना रहता है। रात्रि में एक फेस में विद्युत आपूर्ति की जानी चाहिए। गन्ना क्रय केंद्र पक्के बनाए जाने चाहिए। गन्ना आयुक्त ने किसानों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का आश्वासन दिया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भाकियू आंदोलन करेगी। प्रतिनिधि मंडल के रूप में हर्ष चहल, मोनू टीकरी, सुनील, अंकुश ,सचिन, विपुल, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed