{"_id":"6a64a6f6871412063f0b6e5b","slug":"bku-leaders-met-the-mp-regarding-the-demand-for-a-railway-line-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112987-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रेलवे लाइन की मांग को लेकर सांसद से मिले भाकियू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रेलवे लाइन की मांग को लेकर सांसद से मिले भाकियू नेता
विज्ञापन
मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन के निर्माण की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ण्वाना। मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन निर्माण को लेकर भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिक्षक नेता नरेश चौधरी ने ने राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से मुलाकात की।
चौधरी नरेश पाल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राज्यसभा सदस्य व पूर्व मंत्री डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी से भेंट की। उन्होंने मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन के निर्माण, हस्तिनापुर में बाढ़ नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि दौराला से मवाना और खतौली से राहवती तक छोटी गन्ना लाइन (नेरो गेज) की सरकारी जमीन उपलब्ध है, यदि हस्तिनापुर क्षेत्र में इस सरकारी भूमि का उपयोग करते हुए नई रेलवे लाइन बिछाई जाए, तो बेहद कम लागत और कम समय में यह रेलवे लाइन तैयार हो सकती है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व कई कॉलेजों के अध्यक्ष डॉ. आर.पी. सिंह, मोड गांव के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह और जसवीर सिंह ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों को सांसद के समक्ष रखा। शिक्षक नेता चौधरी नरेश पाल सिंह ने मेरठ-हस्तिनापुर-बिजनौर रेलवे लाइन को पश्चिम उत्तर प्रदेश की बेहद पुरानी व महत्वपूर्ण मांग बताते हुए एक व्यावहारिक सुझाव दिया। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गंभीरता से लंबी चर्चा करते हुए आश्वासन दिया कि उनके सुझाव को ऊपर तक पहुंचाएंगे। उनके साथ डॉ. आर.पी. सिंह आदि थे।