फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Kisan Kranti submitted a memorandum on the problem of smart and prepaid meters.

Meerut News: स्मार्ट व प्रीपेड मीटरों की समस्या पर भाकियू किसान क्रांति ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 04 May 2026 08:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
BKU Kisan Kranti submitted a memorandum on the problem of smart and prepaid meters.
सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में स्मार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। भारतीय किसान यूनियन (किसान क्रांति) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला अध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में तहसील पहुंचकर एसडीएम को स्मार्ट और प्रीपेड बिजली मीटरों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगाए जा रहे स्मार्ट और प्रीपेड मीटर आम जनता, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में कई गुना बढ़ोतरी हो रही है, जबकि खपत पहले जैसी ही है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार प्रभावित हो रहे हैं। संगठन का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पर्याप्त जानकारी और जागरूकता के प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कई उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि स्मार्ट मीटर सामान्य मीटरों की तुलना में अधिक यूनिट दिखा रहे हैं, जिससे बिल बढ़ रहे हैं। बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे बच्चों की पढ़ाई, किसानों के कृषि कार्य और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू (किसान क्रांति) ने प्रशासन से मीटरों की निष्पक्ष जांच, गलत बिलों में सुधार, उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान और आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान रहीश, शहरोज, मुजाहिद, जिनेंद्र, नेपाल, कुलदीप, मुन्ना कुरैशी, राजा ठाकुर, मुनफरीद, रिजवान, सरदार, सरफराज, आदिल, आरिफ, नफीस, वसीम, आसिफ, उबेद, मनोज, अहसान, आसिफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed