फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU created ruckus on Kashi toll, made toll free

Meerut News: भाकियू का काशी टोल पर हंगामा, टोल फ्री कराया

Tue, 31 Dec 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
BKU created ruckus on Kashi toll, made toll free
मेरठ। नोएडा में किसान महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अनुराग चौधरी और अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे के काशी टोल प्लाजा पर रोक लिया। टोल पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की किसानों से नोकझोंक हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ से दिल्ली की ओर सभी लाइन को 40 मिनट तक टोल फ्री करा दिया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता महापंचायत में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि रात को पुलिस ने उन्हें घर पर ही नजरबंद कर दिया था। सोमवार सुबह वे मेरठ मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ महापंचायत में शामिल होने के लिए नोएडा जा रहे थे। मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एएसपी अंतरिक्ष जैन व कई थानों की पुलिस ने भाकियू कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। जैसे ही भाकियू कार्यकर्ताओं के वाहनों का काफिला काशी टोल पर पहुंचा तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने उन्हें नोएडा जाने से मना कर दिया। इस पर भाकियू कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। कार्यकर्ताओं ने मेरठ से दिल्ली जाने वाली नौ टोल लाइन को फ्री करा दिया। लगभग 40 मिनट तक टोल फ्री रहा। वहीं, किसानों को रोके जाने की सूचना मिलते ही भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत सहित अन्य काशी टोल प्लाजा पहुंचे। वे भी धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने टोल पर ही खाना बनाने के लिए भट्ठी पर कढ़ाई चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज दबाना चाहती है। महापंचायत में जाने से रोकना सरकार की तानाशाही को दर्शाता है। किसानों को आंदोलन करने से नहीं रोका जा सकता। बाद में एडीएम सिटी बृजेश सिंह ने किसानों को आश्वासन देकर समझाने का प्रयास किया। इसके बाद शाम पांच बजे छह घंटे से जारी धरना समाप्त हुआ। इस दौरान धीरज लाठियान, नवीन राठी, अशोक, सुरेंद्र मेजर, हर्ष चहल, सत्यवीर सिंह, बबलू, सनी प्रधान, चेतन, प्रमोद, बिट्टू, मोनू, केपी प्रधान, अंकित, सौरव, राजकुमार, हरपाल, सत्येंद्र आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि सात जनवरी को कलेक्ट्रेट में पंचायत होगी। समस्याओं का निदान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

अभिनेता शाहरूख खान के साथ खड़ा अंबाला का वैभव अरोड़ा:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed