फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU Azad warns of protests against waterlogging and encroachment on ponds

Meerut News: जलभराव और तालाबों पर कब्जों के खिलाफ भाकियू आजाद की प्रदर्शन की चेतावनी

Thu, 26 Mar 2026 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
BKU Azad warns of protests against waterlogging and encroachment on ponds
सरधना। नगर के मोहल्ला भाटवाड़ा में निकासी नहीं होने से सड़क हुआ जलभराव। ​शिकायतकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में जलभराव की समस्या को लेकर एक बार फिर नगर पालिका पर सवाल उठने लगे हैं। मोहल्ला भटवाड़ा, घोसियान, मंडी चमारान और कमरा नवाबान समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति लगातार बनी हुई है जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (आजाद) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुंवर हनीफ राणा ने नगर पालिका की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि पालिका विकास के दावे तो करती है लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत हैं। कई मोहल्लों से लगातार शिकायतें आने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था भी केवल कागजों और फोटो तक सीमित नजर आती है।
विज्ञापन

कुंवर हनीफ राणा ने आरोप लगाया कि नगर में स्थित करीब 14 तालाबों पर अवैध कब्जे हो चुके हैं लेकिन पालिका प्रशासन इन कब्जों को हटाने के प्रति गंभीर नहीं है। तहसील मार्ग स्थित एक तालाब का वर्षों से सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है लेकिन अब तक पूरा नहीं हो पाया है। भाकियू आजाद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या और तालाबों से कब्जे नहीं हटाए गए तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed