{"_id":"67af9f058a405e17a30cb299","slug":"bku-agitator-workers-sitting-on-strike-in-protest-against-police-action-sardana-news-c-44-1-smrt1055-107062-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे भाकियू आंदोलनकारी के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे भाकियू आंदोलनकारी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
सरधना। भाकियू आंदोलनकारी संगठन के कार्यकर्ता पुलिस पर नगर में अवैध चालान काटने का आरोप लगाकर एसडीएम कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। भाकियू आंदोलनकारी के नगर अध्यक्ष अकरम बाबू ने पुलिस पर दूसरे संगठन के लोगों से झगड़ा कराने के प्रयास का आरोप लगाया है।
बुधवार रात भाकियू आंदोलनकारी संगठन के नगर अध्यक्ष अकरम बाबू घर से कालंद चुगी पर बाइक पर सवार होकर किसी काम से गया था। थाना पुलिस ने हेलमेट नहीं होने पर उसकी बाइक का चालान काट दिया था। आरोप है कि परिचय देने के बाद भी थाना पुलिस ने उससे रिश्वत मांग की थी। साथ ही दूसरे संगठन के लोगों को मौके पर बुलाकर झगड़ा कराने का प्रयास किया था। इसके विरोध में संगठन के लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष निक्की तालियान व युवा प्रदेश अध्यक्ष शाकिर मुखिया के नेतृत्व में कालंद चुंगी पर धरना देते हुए रोड जाम कर दिया था। पुलिस ने रोड जाम करने के मामले में अकरम बाबू समेत आठ नामजद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
शुक्रवार को धरने पर बैठे संगठन के कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि चालान काटने के नाम पर अवैध वसूली करने पर रोक लगाई जाए। अकरम बाबू का काटा गया चालान वापस लिया जाए। संगठन के लोगों के साथ अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। गांव कालंद में सरकारी भूमि पर किए जा रहे कब्जे को हटवाया जाए। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस दौरान हनी त्यागी, नरेश त्यागी, सुनील, मोहम्मद खान, ओसामा, गुलजार, मुजाहिद, अनस, शहरोज, वासु त्यागी, मोहित त्यागी, सुरेश त्यागी, अहद, सुहैल, आरिफ, समीर, मोनू, शाकिब, अयान, गौरव, दीपक आदि मौजूद रहे।