फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BKU activists to camp at the Commissioner's office on September 1.

Meerut News: एक सितंबर को कमिश्नरी पर डेरा डालेंगे भाकियू कार्यकर्ता

Wed, 26 Aug 2026 07:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
BKU activists to camp at the Commissioner's office on September 1.
किसानों की समस्याओं को लेकर घेराव का किया एलान, तैयारी को लेकर की बैठक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की ओर से कमिश्नरी कार्यालय के सामने चौधरी चरण सिंह पार्क में एक सितंबर को पंचायत की जाएगी। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू की ओर से कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि लगभग 5000 ट्रैक्टर लेकर भाकियू कार्यकर्ता कमिश्नरी पहुंचेंगे और किसानों की समस्याओं को उठाएंगे। पंचायत की तैयारी को लेकर बुधवार को कई गांवों में जनंसपर्क किया।

बुधवार को भाकियू पदाधिकारियों की ओर से नगर निगम की सीमा में जाटोली, नंगलाताशी, दयामपुर, डाबका, रजपुरा, सरूरपु आदि गांवों में बैठक कर अधिक से अधिक संक्ष्या में किसानों से पंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर निगम की सीमा में आ रहे गांवों में जलभराव, सफाई व्यवस्था, बढ़े हाउस टैक्स, साल में दो बार हाउस टैक्स वसूलना, नाले की सफाई न होना आदि समस्याओं से किसान जूझ रहे हैं। कई बार किसानों की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके अलावा खाद न मिलना, अधिक ब्याज वसूली, गन्ना भुगतान न होना, बिजली, सिंचाई समेत आदि समस्याएं हैं। इन सभी समस्याओं को चौधरी चरण सिंह पार्क में आयोजित पंचायत में उठाया जाएगा। पंचायत में लंगर, संगीत आदि भी होगा। बैठक में वीरपाल सुरानी, हर्ष चहल, बबलू प्रधान, विरेंद्र, कृष्णपाल, ऋषिपाल, विनोद, हरेंद्र, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed