फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's public relations campaign reaches every village on Foundation Day

Meerut News: स्थापना दिवस पर गांव-गांव पहुंचा भाजपा का जनसंपर्क अभियान

Thu, 09 Apr 2026 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
BJP's public relations campaign reaches every village on Foundation Day
सरधना। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर चलाए जा रहे ग्राम चलो अभियान के अंतर्गत कार्यक्रश्में शाम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत ग्राम चलो अभियान के अंतर्गत गांव बुबकपुर, दबथुवा, कक्केपुर, भूनी और सरूरपुर खुर्द में कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पत्रक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने कहा कि इन नीतियों से देश विकास और समृद्धि के नए शिखर छुएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का आरक्षण केवल एक नीति नहीं बल्कि सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसमें किसी भी प्रकार की देरी राष्ट्रहित के विरुद्ध है।
विज्ञापन

पंडित आदेश फौजी ने सरूरपुर खुर्द मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना के आवास से अभियान का शुभारंभ करते हुए 51 पदाधिकारियों की माताओं को सम्मानित किया। इस दौरान बूथ अध्यक्ष रामकुमार त्यागी, सचिन चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, अंकित पांचाल, अभिषेक शर्मा, रजनीश त्यागी, जितेंद्र गोस्वामी, वेदपाल गिरी सहित कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, दीपक शर्मा, रुचिन त्यागी, पंकज शर्मा, योगेश गोस्वामी, जोनी चौधरी, रविंद्र कश्यप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed