Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's organizational expansion will be completed in November.

Meerut News: नवंबर में पूरा हो जाएगा भाजपा का संगठन विस्तार

Fri, 06 Nov 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
BJP's organizational expansion will be completed in November.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा का लगभग दो वर्षों से चल रहा संगठन विस्तार नवंबर माह में पूरा हो जाएगा। पार्टी के युवा मोर्चा समेत विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन इसी महीने पूरा होने की उम्मीद है। संगठन विस्तार के साथ ही सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार में उतारा जाएगा। भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया दिसंबर 2024 में शुरू हुई थी। लंबी प्रतीक्षा के बाद मुख्य संगठन का चुनाव हुआ तो अब मोर्चों और प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया चल रही है।
प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों व उनकी कार्यकारिणी घोषित हो चुकी है। अब प्रकोष्ठों की क्षेत्रीय संयोजक व जिला संयोजकों की घोषणा होनी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा को छोड़कर लगभग सभी मोर्चों का गठन हो चुका है। अभी तक रोहित मिश्रा के रूप में युवा मोर्चा के केवल प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हुई है। युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की घोषणा अटकी हुई है। युवा मोर्चा में अपने समर्थकों को शामिल कराने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि पूरा जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि युवा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष बनने के लिए मेरठ महानगर में सबसे अधिक मारामारी मची है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए विभोर चौधरी, अक्षित त्यागी, रोहित आनंद, पीयूष शर्मा, नाेनू पंडित आदि के नाम प्रमुख है। अधिक घमासान होने के कारण युवा मोर्चा की घोषणा में अधिक समय लग रहा है। ऐसी ही स्थिति जिला इकाई के जिलाध्यक्ष को लेकर बन रही है। नवंबर माह में युवा मोर्चा की घोषणा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed