फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP's business cell will run a Swadeshi awareness campaign from tomorrow

कल से स्वदेशी जनजागरण अभियान चलाएगा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ

Sat, 30 Aug 2025 08:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
BJP's business cell will run a Swadeshi awareness campaign from tomorrow
मेरठ। मेट्रो प्लाजा स्थित मारवाडी भोज में शनिवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की मेरठ महानगर इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक, सहसंयोजक एवं जिले के वरिष्ठ व्यापारियों ने भाग लिया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान पर 1 से 10 सितंबर तक पूरे प्रदेश में स्वदेशी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। विनीत शारदा ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी प्रमुख बाजारों में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। 11 से 25 सितंबर के बीच हर जिले में चौपालों के माध्यम से व्यापारियों को देश में निर्मित वस्तुएं बेचने और जनता से उन्हें अपनाने की अपील की जाएगी। एक अक्तूबर से 1 दिसंबर तक हर जिले में बड़े व्यापारिक सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विनीत शारदा ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जीएसटी स्लैब को सरलीकृत करने के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि इससे लघु एवं कुटीर उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि स्वदेशी अभियान राष्ट्रहित की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। बैठक में भाजपा मेरठ महानगर महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, वरिष्ठ नेता कमल दत्त शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, अनिल अग्रवाल,अमर शर्मा, अनुज मित्तल, दिवेश खन्ना, धीरज गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed