फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers held a Diwali get-together.

Meerut News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवाली मिलन समारोह मनाया

Sun, 25 Oct 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
BJP workers held a Diwali get-together.
जानी खुर्द। जानी में भाजपा कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लेते हुए फोटो संवाद
जानी खुर्द। जानी ब्लॉक सभागार में रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के नेतृत्व में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दिवाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को और अधिक मजबूत करने का एक बेहतरीन अवसर है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि दिवाली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने क्षेत्र और देश की निरंतर प्रगति, खुशहाली तथा समृद्धि की कामना की। इस मौके पर गौरव प्रमुख, अनिल प्रमुख, राहुल ढढ़रा, मुनेश बाफर, अंकुर कलंजरी, सुशील आडवाणी, मनोज मल्लापुर, नीरज नेक, राहुल तेवतिया, विपिन चपराणा, विनोद जिंदल, प्रदीप गेझा आदि उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की बधाई दी।

जानी खुर्द। जानी में भाजपा कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लेते हुए फोटो संवाद

जानी खुर्द। जानी में भाजपा कार्यकर्ता दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लेते हुए फोटो संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed