{"_id":"698f922b84513af1600071ad","slug":"bjp-workers-furious-over-waterlogging-at-the-culvert-near-idgah-square-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1108270-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईदगाह चौराहे के पास पुलिया चोक, जलभराव पर भड़के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईदगाह चौराहे के पास पुलिया चोक, जलभराव पर भड़के भाजपाई
विज्ञापन
रेलवे रोड ईदगाह चौराहे पर जल भराव होने को लेकर रात में हंगामा करते भाजपा नेता। स्रोत स्वयं
दिल्ली रोड स्थित ईदगाह चौराहे के पास पुलिया के अवरुद्ध होने से पिछले 8 दिन से हो रहे जलभराव ने स्थानीय लोगों को असुविधा में डाल दिया था। बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज महानगर महामंत्री महेश बाली अपने कार्यकर्ताओं के साथ शुक्रवार रात मौके पर पहुंचे और उन्होंने नगर निगम के खिलाफ जोरदार हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलते ही मुख्य अभियंता निर्माण सहित निगम के कई अधिकारी आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
भाजपा नेताओं ने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आठ दिन से पुलिया की सफाई नहीं की गई है जिसके कारण नाले का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है और आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। महानगर महामंत्री महेश बाली ने बताया कि रात में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को फोन किया गया तब जाकर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इसका निरीक्षण किया हैं।
दो दिन में सफाई नहीं की तो कमिश्नर से करेंगे शिकायत
मुख्य अभियंता निर्माण पीके सिसोदिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया है कि पुलिया की सफाई का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। महेश बाली ने चेतावनी दी कि दो दिन में पुलिया में सफाई करके जलभराव की समस्या को दूर नहीं किया गया तो कमिश्नर से भी शिकायत करेंगे।