फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP workers discussed the budget

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट पर की चर्चा

Sat, 13 Feb 2021 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP workers discussed the budget
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट पर की चर्चा
विज्ञापन

मवाना। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक आयोजित कर भारत सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा की गई तथा उसकी विशेषता बताई गई।
किला परीक्षितगढ़ स्थित भावना फार्म हाउस में भाजपा किला व पूठी मंडल के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नागरिकों की केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुंदर चौधरी व संचालन राम गोपाल त्यागी ने किया।
मंडल प्रभारी सतेंद्र भराला ने कहा कि सरकार द्वारा पेश बजट सर्व समाज के हित में है। मुख्य वक्ता एवं भाजपा के जिला मंत्री एवं बजट अभियान प्रमुख सुनील पोसवाल ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास को ध्यान में रखकर कार्य करती है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, सोनू त्यागी, जिला महामंत्री मोर्चा महिला स्वाति, लवि चौधरी, गजेंद्र नागर, धर्मवीर सिंह, ललित त्यागी, सतनाम आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं, मवाना नगर पालिका अतिथि गृह में आयोजित बैठक में बजट अभियान प्रमुख ने बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष राज सिंह चौहान तथा संचालन विवेक रस्तोगी व चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में डॉ. धर्मराज, मुकेश रानी, संदीप खटीक, विनय कुमार प्रजा पति, शरणवीर सिंह, अमित अग्रवाल, रामकुमार दीक्षित, रविकांत कंसल, नीरज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र भेजकर प्रधानमंत्री का जताया आभार
दौराला। लावड़ मार्ग स्थित चौधरी धर्म कांटा पर शुक्रवार को भाजपा दौराला मंडल की बैठक हुई। इसमें आम बजट के संबंध में व्यापारियों को जानकारी दी गई। बजट को लेकर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आभार जताया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा ने की। मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अंकुर मुखिया ने कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, सभासद, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान आदि को बजट के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में रवि चौधरी, नवाब सिंह अहलावत, कमल चौहान, वीरेशवती, संजय नामदेव, सुरेंद्र चेयरमैन, प्रशांत शर्मा, पुष्कर चौहान, हितेश पाल, प्रदुमन जैन, गौरव कुमार, रवि पुनिया, मोहित राणा, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed