फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will take out Tiranga Yatra in every division, strategy made in workshop

प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा, कार्यशाला में बनी रणनीति

Thu, 07 Aug 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
BJP will take out Tiranga Yatra in every division, strategy made in workshop
सुनील कैथवास....हर्मन सिटी स्थित भाजपा कार्यालय में तिरंगा यात्रा के संबंध में बैठक को संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर में प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। बुधवार को हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करके कार्य योजना बनाई गई।
कार्यशाला में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्ताेगी ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। मुख्य वक्ता एमएलसी विजय शिवहरे ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबसे पहले उसका वातावरण तैयार करना आवश्यक है। जब जनमानस इस अभियान से जुड़ जाएगा, तो यह स्वतः ही ऐतिहासिक बन जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जयकरण गुप्ता ने की।
विज्ञापन

अभियान का महानगर संयोजक अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, सहसंयोजक विवेक वाजपेयी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा, सहकारिता प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक संजीव रस्तोगी को दायित्व सौंपा गया। 10 से 12 अगस्त में प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान युद्ध वीरों, शहीदों एवं पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्लेकार्ड एवं बैनर प्रदर्शित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान शहीदों व देशसेवा में प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के घरों पर जाकर उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर, संस्था, दुकान और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ता निभाएंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर मौन जुलूस, संगोष्ठी, विभाजन प्रभावित परिवारों से भेंट एवं प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 15 अगस्त 2025 की शाम को तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारने की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, कमल दत्त शर्मा, विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।


हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाएंगे भाजपाई

मेरठ। भाजपा जिला इकाई की हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर बैठक हुई। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि कार्यकर्ता सभी देशवासियों के साथ मिलकर हर घर तिरंगा यात्रा निकालेंगे। अध्यक्षता शिवकुमार राणा ने संचालन समीर चौहान व राजकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान शिवकुमार राणा, संयोजक भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, कौशल चौहान, फिरेराम धनतला, ओमप्रकाश पाल, डॉ. जितेंद्र वीर, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, बलराज डूंगर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed