फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP will contest elections on the basis of its work: Bhupendra Chaudhary

काम के दम पर चुनाव मैदान में उतरेेगी भाजपा : भूपेंद्र चौधरी

Mon, 18 May 2026 02:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 18 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP will contest elections on the basis of its work: Bhupendra Chaudhary
-पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के समापन अवसर पर मंत्री ने दी चुनाव प्रबंधन की सीख
विज्ञापन


-सक्षम कार्यकर्ताओं के बल पर ही बूथ और चुनाव दोनों पर विजय संभव: लक्ष्मीकांत
संवाद न्यूज एजेंसी



मेरठ। भाजपा महानगर इकाई की ओर से आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के आखिरी दिन रविवार को चुनाव प्रबंधन की सीख दी गई। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन की बारीकियों को विस्तार से समझाया। कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है। कार्यकर्ता संगठन की रीति-नीति को लेकर जनता के बीच जाकर केंद्र - प्रदेश सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर किसी को परिचित कराएं।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे मंत्री भूपेंद्र ने कहा कि नए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर शीघ्र निर्णय होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी सरकार के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर 2027 के चुनाव में जनता के बीच जाएंगी। इस चुनाव में मुख्य मुद्दा विकास और सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा रहेगा।
विज्ञापन



अलग-अलग सत्रों में हुई कार्यशाला में नेताओं ने चुनाव प्रबंधन के विविध आयामों पर कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाने की कोशिश की। कार्यशाला में रेनू जोगी ने सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी का स्वागत किया। सांसद लक्ष्मीकांत ने बूथ प्रबंधन, मन की बात एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी प्राप्त करना नहीं, बल्कि उसे अपने व्यवहार में उतारना है। दायित्व हमेशा सक्षम कार्यकर्ता को ही देना चाहिए, तभी बूथ और चुनाव दोनों जीते जा सकते हैं। उनका कहना था कि भाजपा केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं बल्कि विचारों का परिवार है। इसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं। इसी तरह गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने कार्यकर्ता विकास, कार्यकर्ता का संभाल, अपेक्षा एवं दायित्व बोध पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को सदैव मृदुभाषी, सक्रिय और समाज के प्रति समर्पित होना चाहिए। संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। इसी तरह एमएलसी मोहित बेनीवाल ने देश के समक्ष चुनौती एवं नरेटिव पर कहा कि वर्तमान समय में वैचारिक लड़ाई को समझना अत्यंत आवश्यक है। विपक्ष की ओर से भ्रम फैलाने और गलत नरेटिव गढ़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका जवाब तथ्यों और संगठन की मजबूती से देना होगा। कार्यशाला के बाद कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा हुई। इसमें सफल होने वाले कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, नूपुर जौहरी, विनीत अग्रवाल शारदा, वीनस शर्मा, मनोज पोसवाल, गजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, अंकुर राणा, ऋषभ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed