फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आतंकी हमले घटे: भूपेंद्र चौधरी

Mon, 02 Dec 2024 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary
जिला भाजपा की कार्यशाला में बोलते प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी
- जिला भाजपा की कार्यशाला में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि धारा 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में कमी आई है। मेक इन इंडिया के देश के सकल घरेलू उत्पाद में विनिमय क्षेत्र में विकास यूपीआई के माध्यम से डिजिटल लेनदेन में भारत प्रथम स्थान पर है। कहा कि उत्तर प्रदेश में लगभग पौने तीन करोड़ प्राथमिक सदस्य बने हैं। भाजपा के पास देश में 12 करोड़ प्राथमिक सदस्यों का डिजिटल डाटा है।
बागपत रोड हरमन सिटी स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा जिला इकाई की कार्यशाला का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। एक सामान्य कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। सभी समितियों का चुनाव पारदर्शिता से हो। प्रदेश में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर हुए हैं। पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ भारतीयों को मुफ्त राशन, उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 51 करोड़ से अधिक जन-धन खातों को गरीब बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उत्तर प्रदेश देश की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत करीब 3.30 करोड़ खाते खुले हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 37 करोड़ लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवा मिल रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व जिला चुनाव अधिकारी उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जिले में बूथ समितियों का 80 प्रतिशत गठन हो चुका है। अब मंडल और जिलाध्यक्ष के चुनाव होंगे। जिले में दो लाख 90 हजार प्राथमिक और 2600 सक्रिय सदस्य बने हैं। प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। विश्व पटल पर भारत का डंका बज रहा है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा और संचालन विनोद चौधरी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, विमल शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, मनिंदर पाल, राकेश माहेश्वरी, मयंक गोयल, रणवीर राणा, सत्यवीर त्यागी, मानसिंह गोस्वामी, संजय त्यागी, इंद्रपाल बजरंगी, समीर चौहान, भंवर सिंह तोमर, संजीव राणा, राजकुमार शर्मा, अमित मोहन टीपू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed