फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP State President and Minister of State reached the tribute meeting of Inspector Baidakhani

Meerut News: बलिदानी इंस्पेक्टर की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यमंत्री

Thu, 30 Jan 2025 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP State President and Minister of State reached the tribute meeting of Inspector Baidakhani
मवाना रोड मसूरी गांव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शहीद सुनील कुमार को श्रद्धांजलि
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

परिजनों ने अधिकारियों के न पहुंचने पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार के गांव में मसूरी में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा की गई। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और राज्यमंत्री कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य पार्टियों के नेता व क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभा में किसी एसपी एसटीएफ बृजेश सिंह के अलावा किसी अधिकारी के न पहुंचने पर परिजनों ने नाराजगी जताई और कहा परिवार के लिए की गई घोषणाओं पर कार्रवाई नहीं हो रही है। राज्यमंत्री ने इस बारे में डीआईजी से बात की।
मसूरी स्थित आवास पर शहीद सुनील कुमार की श्रद्धांजलि सभा में दोपहर बारह बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। उन्होंने शहीद सुनील कुमार के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और बेटे मंजीत को सांत्वना दी। इसके बाद बंद कमरे में उन्होंने बेटे मंजीत, ताऊ अनिल व अन्य परिजनों से पांच मिनट तक वार्ता की। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी वापस लौट गए। दोपहर दो बजे व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा सुनील कुमार ने अपने देश, समाज के लिए बहादुरी से बलिदान दिया। उनके परिवार को नमन है। इस बीच परिजनों ने श्रद्धांजलि सभा में प्रशासनिक अधिकारी के न आने व सीएम द्वारा की गई घोषणाओं में लापरवाही का आरोप लगाया। कपिल देव अग्रवाल ने डीआईजी सहारनपुर को फोन कर जानकारी ली। इसके बाद परिजनों को जल्द ही त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ एसपी बृजेश सिंह ने कहा मैं अधिकारी होने के बावजूद शहीद सुनील कुमार से सीखता रहा। वह काम के अलावा परिवार के बारे में भी बातचीत करते थे। हमने मिलकर कई बड़े ऑपरेशन किए, जिनमें उनकी अहम भूमिका रही। श्रद्धांजलि सभा में अन्य पार्टी संगठनों के नेता, एसटीएफ नोएडा के अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अंत में सभी ने मौन रहकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बेटे ने ताऊ को सौंपी पगड़ी
श्रद्धांजलि सभा में बेटे मंजीत को पगड़ी बांधी गई। मंजीत ने पगड़ी का नैतिक भार अधिक बताते हुए ताऊ अनिल को सौंप दी। मंजीत ने कहा कि वह हर एक फैसला ताऊ से पूछने के बाद ही करेंगे। इस कदम को सभा में उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।


मुख्य रूप से यह रहे मौजूद
श्रद्धांजलि सभा में पूर्व किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, चौ. अजीत सिंह, मोहित मलिक, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सतेंद्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी प्रवीण कुमार, सपा जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, पूर्व हस्तिनापुर विधायक योगेश वर्मा, पूर्व कॉपरेटिव बैंक चेयरमैन मुनेंद्र पाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा, विनोद गौड़, गंगानगर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, नरेंद्र खजूरी, प्रमोद गुर्जर, समाजसेवी आशीष मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed