{"_id":"5ba00203867a557ea274d74c","slug":"bjp-sarkar-ka-bhi-ho-rha-congresikarn","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार का भी हो रहा कांग्रेसीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार का भी हो रहा कांग्रेसीकरण
amarujala
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
meerut
- फोटो : meerut
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा है कि साल 2019 में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कराया जाएगा। इसे कोई ताकत नहीं रोक सकती है। साथ ही 21 अक्तूबर को हिंदू परिषद के कार्यकर्ता लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार 2014 में किए गए वादे पूरे करे नहीं तो 2019 में वह नई सरकार का गठन करवा देंगे।
सोमवार को वह मुजफ्फरनगर से बिजनौर जाने के दौरान कैंट में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एससी/एसटी को लेकर कोर्ट के आदेश को बदल दिया जाता है, लेकिन राम मंदिर के लिए संसद से कानून बनाने से मना किया जा रहा है। भाजपा सरकार का भी अब कांग्रेसीकरण होता जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा की विचारधारा बदल गई है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने संगठन की विचारधारा से प्रभावित सैकड़ों लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें तलवार भेंट की। इस दौरान प्रवीण राणा, प्रेमपाल सिंह चौहान, प्रेम प्रकाश गुप्ता, प्रदीप त्यागी और ईश्वरी प्रसाद आदि मौजूद रहे।