{"_id":"5afa931e4f1c1bea408b56b9","slug":"bjp-s-victory-in-karnataka-celebrates-happiness-in-west-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में जीत, वेस्ट में ढोल- नगाड़ों के साथ जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नाटक में जीत, वेस्ट में ढोल- नगाड़ों के साथ जश्न, भाजपाइयों ने बांटी मिठाई
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 15 May 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
खुशी मनाते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा रुझानों में बीजेपी 109 सीटों पर आगे है, वहीं कांग्रेस 71 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा जेडीएस भी 41 सीटों पर आगे है। कर्नाटक में भाजपा बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, तो वहीं देशभर में भाजपाइयों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। वेस्ट यूपी के मेरठ और बागपत जिलों में भाजपा नेताओं ने ढोल- नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। यही नहीं एक- दूसरे को गले लगकर मिठाई खिलाई। और फिर उन्होंने पार्टी कार्यालय और शहर में भी मिठाई बांटी।
विज्ञापन
बता दें कि मेरठ में भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के आवास पर मंगलवार को कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान। भाजपा नेता हर्ष गोयल, सुनील अग्रवाल, देवेंद्र गुर्जर और अंकुर अग्रवाल आदि शामिल रहे। इस बीच उन्होंने वंदे मातरम, जय श्री राम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
वहीं बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर भाजपाइयों ने कर्नाटक की जीत की खुशी मनाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, भाजपा नेता रामपाल नेहरा और संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ समय में शुरुआती रूझान पलटेंगे और उनकी सरकार बनेगी, हालांकि ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने कहा है 'हमे उम्मीद है कि हमारी जीत होगी लेकिन पार्टी ने सारे विकल्प खुले रखे हैं।'
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/