फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP opposes Youth Conference, lock imposed by lawyers at Circuit House, posters burnt

वकीलों ने भाजपा के फूंके पोस्टर, सर्किट हाउस में लगाया ताला

Fri, 16 Dec 2016 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 16 Dec 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
BJP opposes Youth Conference, lock imposed by lawyers at Circuit House, posters burnt
वकीलों का प्रदर्शन - फोटो : वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
मेरठ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। वहीं लंबे समय से वेस्ट यूपी में हाईकोर्ट बेंच की मांग कर रहे वकीलों ने भाजपा के युवा सम्मेलन का जमकर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी और बीजेपी के पोस्टर भी फूंके। इतना ही नहीं, बल्कि सर्किट हाउस में ताला तक लगा दिया। 

 

 

विरोध देख खिसकते नजर आये बीजेपी कार्यकर्ता

BJP opposes Youth Conference, lock imposed by lawyers at Circuit House, posters burnt
खिसकते नजर आए बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : खिसकते नजर आए बीजेपी कार्यकर्ता
बता दें कि युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं और वकीलों में खूब धक्का-मुक्की हुई। वहीं सर्किट हाउस के बहार से वकीलों का विरोध देख भाजपा कार्यकर्ता खिसकते नजर आये। केशव प्रसाद मौर्य वकीलों से मिले और कहा कि मैं आपकी मांग सरकार के सामने रखूँगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का किया घेराव

BJP opposes Youth Conference, lock imposed by lawyers at Circuit House, posters burnt
भाजपा के पोस्टर फूंके - फोटो : भाजपा के पोस्टर फूंके
भाजपा के युवा सम्मेलन को संबोधित करने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का अधिवक्ता हाईकोर्ट बेंच के मुद्दे पर घेराव किया गया। पुलिस लाइन विस्तृत हेलीपैड से निकलने पर उनका जबरदस्त विरोध किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस लाइन के अंदर केशव प्रसाद मौर्य से वार्ता की। इससे पहले वकीलों ने बीजेपी के पोस्टर भी फूंके। उसके बाद ही वह कार्यक्रम स्थल पर जा सके। इस बीच करीब 3 घंटे तक अधिवक्ताओं ने सर्किट हाउस और पुलिस लाइन गेट का घेराव करें रखा।
विज्ञापन

मौर्य बोले, यूपी में बनाएंगे पूर्ण बहुमत की सरकार

BJP opposes Youth Conference, lock imposed by lawyers at Circuit House, posters burnt
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
भाजपा के महानगर युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा शासन में सिर्फ जमीनों पर कब्जा और गुंडागर्दी हो रही हैं। वहीं बसपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, 'बसपा अभी से पीछे नहीं रही, पहले से ही पीछे रही हैं। इस बार निश्चित रुप से यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आ रही है। जिसमें युवाओं का सबसे बड़ा हाथ होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अभी से चुनाव तैयारी में जुट जाए। इस बार 2014 के इतिहास को फिर से यूपी में दोहराना है। मौर्य ने कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें भाजपा की होंगी। उन्होंने कहा, 'यूपी चुनाव पर सिर्फ प्रदेश या देश नहीं बल्कि विश्व की नजर हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed