Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP OBC Strategy to Counter SP PDA Formula in UP, Gujjar Leader Gets West UP Chief Post

यूपी: PDA की काट के लिए भाजपा का प्लान, गुर्जर को बनाया पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष; 2022 में गठबंधन से मिली थी मात

Thu, 12 Nov 2026 11:09 AM IST
Sharukh Khan कुलदीप त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
कुलदीप त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 12 Nov 2026 11:09 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी जाट, गुर्जर, पाल, सैनी के सहारे वेस्ट यूपी में सपा के पीडीए की काट करेगी। किसान मोर्चा की कमान जाट समुदाय को, पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष गुर्जर को बनाया है। पाल, सैनी समाज के नेताओं को भी संगठन में अहम स्थान दिया है।

विज्ञापन
BJP OBC Strategy to Counter SP PDA Formula in UP, Gujjar Leader Gets West UP Chief Post
bjp obc strategy - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले से झटका खा चुकी भाजपा अब करारा जवाब देने की तैयारी में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी ने जाट, गुर्जर, पाल, सैनी, मौर्य और कश्यप जैसी निर्णायक जातियों को साधने के लिए संगठन में ओबीसी चेहरों को अहम पद दिए हैं। 
विज्ञापन


रालोद को साथ रखकर भाजपा बूथ स्तरीय माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए सपा की घेराबंदी तेज कर रही है। पीडीए का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने गुर्जर समाज से नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष और महामेधा नागर को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। 
विज्ञापन


पाल समाज से प्रकाश पाल को प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमान सौंपी गई है। वहीं, जाट मतदाताओं को साधने के लिए मेरठ के देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, शामली के एमएलसी मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और मथुरा के विधायक राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

एमएलसी चुनाव के बाद उतरेगा माइक्रो मैनेजमेंट
शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनावों के बाद पार्टी अपना माइक्रो मैनेजमेंट प्लान धरातल पर उतारेगी। बूथ स्तर पर सैनी, पाल, प्रजापति और कश्यप समाज के कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाया जा रहा है, जो घर-घर जाकर आवास, किसान सम्मान निधि और राशन जैसी योजनाओं का प्रचार करेंगे। 

 

इसके अलावा, 2022 और 2024 में हारी हुई या कम अंतर वाली सीटों को रेड जोन में रखकर वहां ओबीसी नेताओं की रैलियां और चौपालें लगाई जाएंगी। बैठक में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज, महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, समरसता संकल्प यात्रा के महानगर संयोजक डॉ. अजय दीवान, कुलदीप गुप्ता, प्रवीण शर्मा, राजकुमार मांगलिक, मनीष प्रजापति, विशाल कनौजिया और सौरभ गौड़ आदि उपस्थित रहे।

2022 में सपा-रालोद गठबंधन से मिली थी मात
गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन ने भाजपा को कड़ा झटका दिया था। मेरठ की सिवालखास सीट पर रालोद के गुलाम मोहम्मद ने भाजपा के मनिंदरपाल सिंह को हराया, जबकि किठौर से सपा के शाहिद मंजूर, मेरठ शहर से रफीक अंसारी और सरधना से अतुल प्रधान जीते थे। 

 

बागपत की छपरौली व शामली की तीनों सीटों पर रालोद, जबकि मुजफ्फरनगर की छह में से चार सीटों और सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल व रामपुर में भी गठबंधन ने भाजपा को मात दी थी।

 

सपा के पीडीए को मात देने के लिए भाजपा ने संगठन व सरकार में ओबीसी वर्ग को तरजीह दी है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़त मिल सके। -प्रो. योगेंद्र विकल, राजनीतिक विश्लेषक
 

2022 और 2024 के चुनाव में ओबीसी समाज ने भाजपा को झटका दिया था। इसकी भरपाई के लिए पार्टी ने ओबीसी व दलित वर्ग पर फोकस करते हुए संगठन में इन्हें प्राथमिकता दी है। -डॉ. स्नेहवीर पुंडीर, राजनीतिक विश्लेषक

26 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा
भाजपा की समरसता संकल्प यात्रा 26 नवंबर को मेरठ पहुंचेगी। इस यात्रा में लगभग 20 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है और इसका रात्रि प्रवास भी मेरठ में ही होगा। बुधवार को महापौर कार्यालय सूरजकुंड पर यात्रा के स्वागत, व्यवस्थाओं और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

20 हजार लोग होंगे शामिल; रात्रि प्रवास भी यहीं
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर भी मंथन हुआ। बताया गया कि 13 नवंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर (लखनऊ) में एक प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मतदाता सूची प्रमुख और आईटी संयोजक शामिल होंगे। 

 

विवेक रस्तोगी ने बताया कि मेरठ महानगर से जिला व विधानसभा मतदाता सूची प्रमुखों सहित संबंधित पदाधिकारियों को कार्यशाला में प्रतिभाग कराने के लिए वे स्वयं लखनऊ लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed