फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP MP Kunwar Bhupendra flung a effigy black flags shown

भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र का पुतला फूंका, दिखाए काले झंडे

Fri, 22 Mar 2019 11:44 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Kunwar Bhupendra flung a effigy black flags shown

बिजनौर लोकसभा से दोबारा टिकट मिलने के बाद सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह का भी विरोध होने लगा है। शुक्रवार को कुंवर भारतेंद्र को रामराज तिराहे पर ठाकुर समाज के लोगों ने काले झंडे दिखाए। वहीं मवाना खुर्द में सांसद के सामने ही नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका गया। सांसद पर विकास कार्य न कराने और पांच साल तक क्षेत्र में न आने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को बिजनौर जाते समय रामराज तिराहे पर ठाकुर समाज की ओर से उन्हें काले झंडे दिखाए गए और रामराज में नहीं घुसने देने तक की चेतावनी दी गई। ठाकुर देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं भाजपा में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। रामराज में भाजपा के वरिष्ठ नेता आजाद बंसल का कहना है कि पांच साल में कुंवर भारतेंद्र ने रामराज में आना गवारा नहीं किया। वे प्रत्याशी को नहीं, नरेंद्र मोदी को वोट करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद कुंवर भारतेंद्र मवाना खुर्द पहुंचे। यहां प्रधान पति अजय त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सांसद के काफिले का घेराव किया और काफिले के सामने ही खड़े होकर सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। ग्रामीणों का आरोप था कि बीते पांच सालों में सांसद गांव में दिखाई नहीं दिए और न कोई विकास कार्य कराया। कुंवर भारतेंद्र यहां कुछ बोले बिना ही चले गए। पुतला फूंकने वालों में राज किशोर, मनोज त्यागी, संजय शर्मा, सतीश, आनंद आदि शामिल रहे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed