{"_id":"6030b8fd8ebc3e1dcd5a97ba","slug":"bjp-mla-sangeet-som-gunner-s-has-death-in-meerut-and-police-officers-has-investigation-start-in-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक संगीत सोम के गनर की मौत, जांच में जुटे पुलिस अफसर, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक संगीत सोम के गनर की मौत, जांच में जुटे पुलिस अफसर, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 20 Feb 2021 01:02 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
गनर की मौत
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के सरधना क्षेत्र से विधायक और भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीत सोम के गनर की हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। घटना से सिपाही के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सिपाही रवि तोमर भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर गार्ड की ड्यूटी कर रहा था। शनिवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। इसके बाद परिवार वाले उनको मेट्रो अस्पताल में लेकर गए, जहां से उनको मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रवि तोमर 2011 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। बताया गया कि रवि विधायक के कैंट वाले आवास के पास लालकुर्ती थाने के क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के लिए बन रही थी शराब, अफसरों के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, देखें तस्वीरें
पुलिस लाइन प्रभारी फोरी लाल ने बताया कि सिपाही पुलिस लाइन में तैनाय था, जहां से उसकी ड्यूटी भाजपा विधायक संगीत सोम के आवास पर गारद में लगाई हुई थी। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि सिपाही की मौत कैसे हुई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/