फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP members appreciated, opposition parties rejected the budget

Meerut News: भाजपाइयों ने सराहा, विपक्षी दलों ने बजट को नकारा

Fri, 02 Feb 2024 02:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 02 Feb 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
BJP members appreciated, opposition parties rejected the budget
सहारनपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे सर्व समाज के उत्थान का बजट बताया तो वहीं विपक्षी राजनीतिक दलों ने इसे लोक लुभावना बताया। विपक्षी दलों का कहना है कि बजट उद्यमियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जबकि आम जनता के लिए इसमें कुछ नहीं है। सरकार ने एक बार फिर से आम जनता के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन


बजट काफी सराहनीय है। सर्व समाज के उत्थान का बजट है। देश को प्रगति के पथ पर ले जाने वाला बजट है। इस बजट में योजनाओं को गति देने का काम किया है। देश में अब तक के जितने भी अंतरिम बजट आए हैं उसमें सबसे अच्छा यह बजट है। जिसमें सभी के हितों का ध्यान रखा गया है। - डॉ. महेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन


केंद्र सरकार का बजट जुमलेबाजी है। मोदी सरकार अंबानी और अडाणी के लिए बजट बनाती है। बजट में किसानों, युवाओं, व्यापारियों सहित अनेक वर्ग कोई राहत नहीं मिली है। गरीब महंगाई की मार झेल रहे हैं। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। - मुजफ्फर अली, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बजट लोकलुभावना है। कोई खास रियायत नहीं की गई। बड़े लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जबकि आम आदमी के लिए पैसेंजर ट्रेनें खत्म की जा रहीं हैं। महंगे किराए वाली वंदे भारत जैसी ट्रेनें चलाई जा रही है। कुल मिलाकर इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। - विशाल गौतम, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी

इसका विस्तृत विश्लेषण के बाद ही ज्यादा कुछ बताया जा सकेगा। लेकिन इसमें किसानों के लिए कुछ नहीं है। किसानों को उम्मीद थी कि चुनाव को देखते हुए उन्हें कुछ मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। किसानों के प्रति यह बजट ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। - राव कैसर, जिलाध्यक्ष रालोद

बजट से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह बजट भी अन्य बजट की तरह निराशाजनक रहा। आम जनता को इसमें कुछ नहीं दिया गया। केवल उद्यमियों को लाभ पहुंचाने के लिए उद्देश्य से बजट को तैयार किया गया है। - अब्दुल वाहिद, जिलाध्यक्ष सपा


किसान, महिला और युवाओं के लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है। उद्यमियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है, जबकि आम आदमी की कमर तोड़ी जा रही है। बजट निराशाजनक है। - जनेश्वर प्रसाद, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed