Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Mahanagar organized camps to fill the counting forms.

Meerut News: भाजपा महानगर ने लगाए गणना प्रपत्र भरवाने के लिए शिविर

Sun, 23 Nov 2025 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
BJP Mahanagar organized camps to fill the counting forms.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर ने रविवार को वार्ड 15 स्थित शक्ति केंद्र एसजी इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 221 व 222 पर एसआईआर गणना प्रपत्र भरने के लिए शिविर लगाया। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं की गणना प्रपत्र भरवाने में सहायता की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज कराने के लिए एसआईआर गणना प्रपत्र भरना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर स्वयं फॉर्म जांचें और लोगों को प्रक्रिया समझाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बीएलओ के साथ मिलकर पूरे कार्य की गति को परखा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है ताकि कोई भी पात्र मतदाता वंचित न रह जाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, मंडल महामंत्री दीपक, बीएलओ पूजा गोयल, शक्ति केंद्र संयोजक सचिन करमचंद पासी, कपिल राही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed