फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP legislator upset over objectionable video viral and protest in bijnor SP office

आपत्तिजनक वीडियो डालने पर भड़की भाजपा विधायक, धरने में बिगड़ी कई बार तबीयत

Tue, 02 Oct 2018 09:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 02 Oct 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
BJP legislator upset over objectionable video viral and protest in bijnor SP office
समर्थकों के साथ धरने पर बैठी भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक महिला की आपत्तिजनक वीडियो के मामले में चांदपुर की भाजपा विधायक कमलेश सैनी मंगलवार को एसपी कार्यालय पर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। विधायक ने उनके जैसी शक्ल की महिला की वीडियो वायरल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराकर तीन आरोपियों को दबोच लिया है। वहीं, इस मामले की सूचना अफसरों को न देने पर चांदपुर के कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


व्हाट्सएप पर तीन दिन पूर्व एक महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल की गई थी। इसके साथ चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी का फोटो भी डाल दिया गया। यह मामला सुर्खियों में आ गया। इस बात पर विधायक कमलेश सैनी खफा हो गईं। मंगलवार को करीब 11 बजे विधायक कमलेश सैनी एसपी कार्यालय पर पहुंची और अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं। इस पर अफसरों को वहां तलब कर लिया गया। अफसरों से इस मसले पर काफी देर तक वार्ता हुई। 
विज्ञापन


इसके बाद नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह, बिजनौर विधायक सुचि मौसम चौधरी, नहटौर विधायक ओम कुमार, जिला प्रभारी आशु वर्मा, अवनी सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि चौधरी, सांसद प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, युवा नेता अंकित चौधरी, अशोक नेता, पल्लव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल समेत तमाम लोग धरने पर पहुंच गए। एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ व एसपी सिटी डॉ. दिनेश सिंह भी धरनास्थल पर पहुंचे और विधायक से बात की। विधायक कमलेश सैनी सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले व वीडियो को उनकी बताने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ी रहीं। उन्होंने पुलिस को फोन कर बताया और अपने भतीजे को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि तहरीर की जरूरत नहीं। आरोपी को उठाकर जेल भेज दिया जाएगा। मगर, तीन दिन के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों को फोन किया, पर रिसीव नहीं किया। इसलिए मजबूर होकर उन्हें धरने पर बैठना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP legislator upset over objectionable video viral and protest in bijnor SP office
धरने पर बैठी भाजपा विधायक से बात करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विधायक ओम कुमार व अन्य नेताओं के साथ डीएम अटल कुमार राय व एसपी सिटी डा. दिनेश सिंह धरनास्थल पर पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर विधायक को करीब पौने तीन बजे धरने से उठाया। 

... तो ऐसे लोगों की खुद कुट्टी काट देंगी
विधायक कमलेश सैनी पुलिस की कार्यप्रणाली से बेहद खफा दिखीं। बोले, वह विधायक बाद में हैं। अगर किसी जाति धर्म की महिला के साथ कोई ऐसा करता है तो वे उसके साथ हैं। अगर शासन प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो वह खुद ऐसे लोगों की कुट्टी काट देंगी। वीडियो वायरल करने वाले गिरफ्तार होने चाहिए। यह वीडियो मेरी नहीं है। महिला दूर से देखने में उनके जैसी लगती है। अब वे चूड़ी नहीं पहनती हैं। जब भी किसी महिला या बहन बेटी का इस तरह का उत्पीड़न होगा वे इसके खिलाफ धरने पर बैठेंगी। 

सऊदी अरब गए हुए गुलफाम ने वायरल की थी वीडियो 
आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दरोगा दिनेश की ओर से चांदपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चांदपुर के मोहल्ला बाजार निवासी सुहेल, मोहल्ला भटियारी सराय निवासी इरशाद व फैजान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जिस ग्रुप में यह वीडियो डाली गई है उसके एडमिन सलमान व सऊदी अरब गया हुआ चांदपुर निवासी गुलफाम है। गुलफाम ने सबसे पहले महिला की आपत्तिजनक वीडियो डाली और इसके बाद विधायक कमलेश सैनी का फोटो डला है। इसके बाद सलमान ने वीडियो अन्य ग्रुपों में डालनी शुरू कर दी। 

तीन दिन से वायरल हो रही थी वीडियो 
पुलिस के मुताबिक तीन दिन से मामला चल रहा था। पुलिस विधायक से तहरीर मांग रही थी। तीन युवकों को पुलिस पकड़कर लाई तो विधायक को बता दिया गया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। सोमवार देर रात इस मामले में कार्रवाई करने के लिए पुलिस विधायक के पास वार्ता करने के लिए गई थी। पुलिस के तमाम अफसर इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। विधायक से जुड़ा मामला होने के कारण वह खुलकर नहीं बोल रहे हैं। पुलिस अपने को इस मामले में पूरी तरह बेकसूर बता रही है।

कोतवाल को किया लाइन हाजिर 
अफसरों को सूचना न देने पर चांदपुर के कोतवाल कुलदीप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी सिटी डॉ. दिनेश सिंह के मुताबिक कोतवाल ने इस मामले में पुलिस के आला अफसरों को सूचना न देने पर यह कार्रवाई की गई है। 

कई बार बिगड़ी विधायक की तबीयत 
धरने के दौरान विधायक कमलेश सैनी की तबीयत कई बार बिगड़ी। उनका कहना था कि कुछ लोग षड़्यंत्र करके उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। कार्यकर्ता उन्हें शांत करते रहे। कई बार विधायक धरनास्थल पर जमीन पर लेट भी गईं। 

भाजपा नेता मीडियाकर्मियों से उलझा 
एक भाजपा नेता धरने के दौरान मीडियाकर्मियों से उलझ गया। तमाम मीडियाकर्मी एकत्र होकर वहां पहुंचे और भाजपा नेता को तलाश करने लगे। इस बात को लेकर भाजपा नेता से खूब नोकझोंक हुई। अफसरों से भी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया। बाद में भाजपा नेता को वहां से निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर काफी देर तक वहां हंगामा मचा रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed