{"_id":"58d14f5a4f1c1b2e4a1a36d4","slug":"bjp-legislator-ssp-will-not-say-if-he-visits-ssp-office-to-post-tainted-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दागी’ सिपाहियों की पोस्टिंग कराने एसएसपी आॅफिस पहुंच गए भाजपा विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दागी’ सिपाहियों की पोस्टिंग कराने एसएसपी आॅफिस पहुंच गए भाजपा विधायक
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:24 PM IST
सार
कप्तान ने इंकार किया तो बाहर आकर किया विधायक ने फोन, विधायक बोले, कप्तान साहब आपने मुझको अपमानित किया
विज्ञापन
विधायक दिनेश खटीक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘दागी’ सिपाहियों को पोस्टिंग कराने की सिफारिश करने मंगलवार को योगी सरकार का हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। विधायक ने फरियादियों के सामने सिपाहियों की सूची कप्तान को सौंप दी। सिपाहियों के नाम सूची में देखकर कप्तान ने विधायक की तरफ देखा और पोस्टिंग करने से मना कर दिया। जिस पर विधायक चुपचाप बाहर आए और फिर कप्तान को फोन करके कहा कि आपने मेरा अपमान किया है।
विज्ञापन
मामला भाजपा हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से जुड़ा है। मंगलवार दोपहर विधायक दिनेश खटीक व एक जिला पंचायत सदस्य एसएसपी ऑफिस पहुंचे। विधायक ने एक पर्ची एसएसपी को सौंपी, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों की मवाना और हस्तिनापुर थाने में पोस्टिंग कराने की सिफारिश थी। एसएसपी ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग नहीं कर सकता, क्योंकि यह सब दागी है। दो दिन पहले उक्त सिपाहियों समेत 65 पुलिसकर्मियों को थानों से हटाकर पुलिस लाइन में भेजा है।
विज्ञापन
उसके बाद दूसरी पर्ची जिला पंचायत सदस्य ने दी, लेकिन एसएसपी ने साफ कहा कि इनकी पोस्टिंग अभी नहीं हो सकती। उसके बाद विधायक और जिपं सदस्य वहां से वापस लौटे। कुछ ही देर बाद विधायक का फोन कप्तान के मोबाइल पर आया। जिसमें विधायक ने कहा कि कप्तान साहब आपने मुझे अपमानित किया। जिस पर एसएसपी बोले कि विधायक जी आपका अपमानित करने का मतलब ही नहीं उठता। मैने वहीं कहा, जो सही था। दागी पुलिसकर्मी की पोस्टिंग नहीं हो सकती।
विज्ञापन
कप्तान ने इंकार किया तो बाहर आकर किया विधायक ने फोन, विधायक बोले, कप्तान साहब आपने मुझको अपमानित किया