फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders participated in Roza Iftar

Meerut News: रोजा इफ्तार में शामिल हुए भाजपा नेता

Thu, 12 Mar 2026 09:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders participated in Roza Iftar
केस बाद में एस संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली के आवास पर रोजा इफ्तार में मौजूद भाजपा
किठौर। गांव कायस्थ बड्ढा में बृहस्पतिवार काे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर वासित अली के आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

इफ्तार पार्टी में उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर आलम, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, देवेंद्र गुर्जर और कौशल चौहान शामिल हुए। रोजा इफ्तार के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। उन्होंने समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना संयम, सेवा और आपसी एकता की सीख देता है। इफ्तार में देश में शांति, तरक्की और भाईचारे की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed