फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders made a commotion over the remains of protected animals

संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर भाजपा नेताओं ने किया हंगामा

Wed, 11 Jun 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders made a commotion over the remains of protected animals
इकरार अहमद...... हां पूरा दे चौराहे के पास हापुड़ अड्डे चौराहे के पास सूरजकुंड के देवी नगर में
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के देवी नगर में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। नगर निगम की टीम ने जांच के लिए सैंपल लैब भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रेल, खेल और उड्डयन मंत्रालय के सदस्य अंकित चौधरी को सूचना मिली कि देवी नगर में हिंदू आबादी में आठ कट्टे सड़क पर पड़े हुए हैं। जिसमें मीट और संरक्षित पशुओं के अवशेष हैं। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी नौचंदी और सिविल लाइन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अंकित चौधरी ने सीओ से कहा कि हिंदू आबादी में जिस तरह से अवशेष फेंके गए हैं, इससे एक समुदाय के लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

इस मामले में संबंधित चौकी प्रभारी और फैंटम पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उनके क्षेत्र में खुलेआम सड़क पर अवशेष फेंके गए हैं, उस वक्त पुलिस कहां थी। इस पर सीओ सिविल लाइन ने नौचंदी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। नगर निगम की टीम जांच के लिए सैंपल ले गई है। इस दौरान पार्षद उत्तम सैनी, अभिषेक शर्मा, नितिन कुमार, अंशुल गुप्ता, मनोज, अमन गुप्ता, धनंजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलबाग चौकी हुई थी निलंबित
नौचंदी क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के कटान की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी फूलबाग काॅलोनी में बसपा कार्यालय के पास पशुओं के अवशेष मिले थे। इस मामले में भी भाजपा नेताओं ने हंगामा किया था। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पूरी फूलबाग पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed