फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders inspected proposed market area

Meerut News: भाजपाइयों ने किया शास्त्रीनगर-जागृति विहार में प्रस्तावित मार्केट स्थल का निरीक्षण

Thu, 24 Sep 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders inspected proposed market area
- राज्यमंत्री, सांसद, महानगर अध्यक्ष और संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुट के व्यापारी रहे मौजूद
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर और जागृति विहार में आवास एवं विकास परिषद की ओर से प्रस्तावित मार्केट स्थलों का भाजपाइयों ने निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के अध्यक्ष व परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहे। सांसद अरुण गोविल, राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता ने दोनों स्थलों को देखा। शास्त्रीनगर में रंगोली मंडप के सामने स्थित सामुदायिक भवन और जागृति विहार सेक्टर-8 स्थित गोल मार्केट स्थल का मुआयना किया।

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को दुकानों के जल्द निर्माण के निर्देश दिए। जागृति विहार में काफी संख्या में व्यापारी भी जुटे। उन्होंने बताया कि आवास एवं विकास परिषद की ओर से जागृति विहार में करीब 35 साल पहले बनाया गया गोल मार्केट जर्जर हो चुका है। शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। क्षेत्र में अधिकांश संख्या में ऐसे लोग हैं जो वरिष्ठ नागरिक हैं और दुकान चला रहे हैं। राज्यमंत्री ने कहा, सामुदायिक भवन और गोल मार्केट स्थल पर जल्द ही दुकानों का निर्माण शुरू कराया जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में तमाम दुकानें टूट चुकी हैं। बृहस्पतिवार को भी कई आवंटियों की ओर से अनधिकृत निर्माण हटाने का काम चलता रहा। इन सभी व्यापारियों के पुनर्वास के लिए अलग-अलग स्थानों पर 640 दुकानें बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर दुकानें बनाने का है प्रस्ताव

रंगोली मंडप के पास सामुदायिक भवन - 116 दुकानें
जागृति विहार सेक्टर-आठ में गोल मार्केट - 108
हापुड़ रोड पर 80
नगर निगम कार्यालय परिसर नई सड़क - 72
महापौर कैंप कार्यालय सूरजकुंड रोड - 224
सूरजकुंड रोड स्थित भूखंड पर - 40
कुल 640
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article