फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's condition worsens after treatment by intoxicated doctor.

Meerut News: नशेड़ी डॉक्टर के इलाज से भाजपा नेता की हालत बिगड़ी

Wed, 24 Jun 2026 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's condition worsens after treatment by intoxicated doctor.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर नशे की हालत में उपचार करने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पीड़ित ने मामले में शिकायत कर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार शाम भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना को पेट में परेशानी होने पर परिजन उपचार के लिए सरूरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि उस समय आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनका उपचार किया। आदेश कसाना का कहना है कि चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल उनकी स्थिति को देखते हुए अन्य चिकित्सकों से संपर्क किया और उपचार कराया।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक नशे की हालत में थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने पारिवारिक कलह के शराब पीने बात कही। हालांकि चिकित्सक पूरी तरह होश में और इलाज भी कर रहे है। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed