फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leaders burnt the effigy of Nitish Kumar

Meerut News: भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार का पुतला जलाया

Fri, 10 Nov 2023 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders burnt the effigy of Nitish Kumar
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज और महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जो अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की है, वह शर्मनाक है। नीतीश कुमार ने अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। विधान परिषद सदस्य सरोजिनी अग्रवाल ने कहा कि हमारा देश धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक महत्व वाला देश है। यहां नारी की पूजा होती है। वहीं, नीतीश कुमार ने लोकतंत्र के मंदिर में महिलाओं को अपमानित करने वाला बयान दिया है।

महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति के बारे में ऐसी भाषा को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। ऐसा बयान अत्यंत निंदनीय और अशोभनीय है। प्रदर्शन में महिला अंजू वारियर, महानगर महामंत्री महेश बाली उपाध्यक्ष विवेक रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, शिवम शर्मा, उपाध्यक्ष बबिता चौहान, निर्मला लोधी, रजनी कुशवाहा, अनीता विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed