फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's altercation with Inspector over issuing challan

Meerut News: चालान काटने पर दरोगा से भाजपा नेता की नोकझोंक

Tue, 26 Nov 2024 07:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's altercation with Inspector over issuing challan
मेरठ। सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा की भाजपा नेता से यातायात नियम के उल्लंघन पर चालान काटने को लेकर सोमवार को नोकझोंक हो गई। आरोप है कि दरोगा ने भाजपा के कैंट विधायक से बातचीत करने के बाद भी चालान कर दिया। इसकी शिकायत विधायक से भी की गई है।
विज्ञापन

जेल चुंगी के रहने वाले भाजपा नेता अक्षय गोयल भाजपा युवा मोर्चा में आईटी सेल देख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह शर्मा नगर की तरफ से अपने दोस्त अधिवक्ता विवेक और एक अन्य साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। शर्मा नगर पर जब पुलिस की चेकिंग देखी तो एक को बाइक से उतार दिया। सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा ने तीसरे युवक को बाइक पर बैठने के लिए कहा कि फोटो खींचना है। इसका अक्षय गोयल ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन

दरोगा के कागजात मांगने पर दिखा दिए गए। दरोगा ने हेलमेट और ट्रिपलिंग का चालान करने के लिए कहा। जिस पर अक्षय गाेयल ने विधायक अमित अग्रवाल से दरोगा की बात करा दी। आरोप है कि फोन कटने के बाद दरोगा ने देख लेने की बात कही। आधा घंटे बाद मोबाइल पर दो हजार रुपये का चालान कटने का मैसेज आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि नियमों का पालन कराना पुलिस का काम है, लेकिन जो शर्मा नगर के पास फूड स्ट्रीट बनी हुई है। वहां पर खड़े वाहनों के जो चालान पुलिस ने किए हैं, वह गलत है। इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed