फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader was running a gambling den, SP City's team raided

भाजपा नेता चला रहा था जुआ, एसपी सिटी की टीम मारा छापा

Thu, 15 May 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
BJP leader was running a gambling den, SP City's team raided
मेरठ। लालकुर्ती में नय्यर पैलेस के पीछे भाजपा नेता के यहां छापा मारकर 13 जुआरियों को एसपी सिटी की टीम ने पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने ढाई हजार रुपये बरामद किए हैं। लोगों का कहना था कि पुलिस की शह पर जुआ चल रहा था। जिसको एसपी सिटी की टीम ने गोपनीय ढंग से छापा मारकर पकड़ा है। लोगों का यह भी कहना है यहां पर लोग शराब पीकर उत्पात भी मचाते हैं। इसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि उनके पास जुआ व सट्टे की शिकायत आ रही थी। जिसके बाद सदर बाजार पुलिस को भाजपा नेता अजय खटीक निवासी पीएल शर्मा रोड के यहां जुए की सूचना पर लालकुर्ती नय्यर पैलेस के पीछे मारा छापा। पुलिस ने मौके से 13 लोगों को पकड़ा है। हालांकि अजय खटीक मौके से भाग गया। एसपी सिटी ने सदर बाजार पुलिस को आदेश देते हुए लालकुर्ती नय्यर पैलेस के पीछे बिना लालकुर्ती पुलिस को बताए छापा लगवा दिया।
विज्ञापन

जहां से पुलिस को छापे के दौरान अंदर खेल रहे 13 लोगों को हिरासत में लिया। जिसके बाद सभी लोगों को लेकर सदर बाजार पुलिस लालकुर्ती थाने पहुंची। जहां यह देख लालकुर्ती पुलिसकर्मी भी चौंक गए। एसपी सिटी ने बताया कि ढाई हजार रुपये आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article