फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bjp leader stop the constection work of public toilet

भाजपा नेता ने शौचालयों का निर्माण रुकवाया

Mon, 09 Dec 2019 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
bjp leader stop the constection work of public toilet
सार्वजनिक शौचालय के लिए की गई खुदाई। भाजपा नेता ने इस भूमि को बच्चा श्मशान की होने की बात कही। - फोटो : SARDANA
सरधना। नगर पालिका द्वारा कालंद चुंगी के निकट शौचालय का निर्माण कराया जा रहा हैं। रविवार को भाजपा नगर अध्यक्ष ने उक्त भूमि को बच्चा शमशान की बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। निर्माण कार्य रुकवाने पर पालिका ईओ ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

पालिका द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को भी निर्माण कार्य चल रहा था। भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त भूमि पर बच्चा श्मशान की बताते करते हुए विरोध शुरू कर दिया। इस दौरान विरोध के चलते निर्माण को बंद कर दिया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष के मुताबिक बच्चा शमशान की भूमि पर शौचालय निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जिसके चलते निर्माण कार्य रुकवा दिया गया।पालिका अधिकारियों के मुताबिक कागजों में भूमि की स्थिति को देखकर निर्माण कार्य
विज्ञापन

कराया जाएगा। राजीव जैन के मुताबिक बच्चा श्मशान की जमीन पर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। इसलिए निर्माण कार्य को रुकवाया है। स्थानीय लोग भी शौचालय निर्माण के विरोध में हैं। बच्चा शमशान की भूमि पर शौचालय नहीं बनने दिया जाएगा। वहीं, पालिाक ईओ अमिता वरुण ने कहा कि शौचालय निर्माण कराया जा रहा था, वह पालिका की भूमि है, बच्चा शमशान की भूमि से कोई संबंध नहीं है। सोमवार को लेखपाल व पालिका की टीम को भेजकर उक्त भूमि की स्थिति को देखा जाएगा। प्रदेश में धारा 144 लागू है, फिर भी कुछ लोगों ने निर्माण को जबरन बंद करा दिया है। पालिका पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पैैमाईश के बाद शौचायल निर्माण शुरू करायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed