फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Leader's Dabangai, wrong behavior with ARTO, ruckus

भाजपा नेता बताकर दिखाई सत्ता की हनक, एआरटीओ के साथ अभद्रता, हंगामा

Thu, 15 Mar 2018 07:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 15 Mar 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader's Dabangai, wrong behavior with ARTO, ruckus
फाइल फोटो

यहां एक युवक ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए सत्ता की हनक दिखाई। इस बीच उसने एआरटीओ श्वेता वर्मा को सत्ता की धमकी देते हुए अभद्रता की। जानिए फिर क्या हुआ...

विज्ञापन


दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का है। खुद को भाजपा नेता बताने वाले एक युवक ने फाइल पर साइन नहीं करने पर एआरटीओ श्वेता वर्मा को सत्ता की धमकी देते हुए अभद्रता की। हंगामे के बाद आरटीओ कर्मचारी ऑफिस में पहुंच गए तो युवक वहां से चला गया। आरटीओ को जानकारी देने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बुधवार को रवि भड़ाना नाम का एक युवक एआरटीओ श्वेता वर्मा के कक्ष में पहुंचा और कार्य की फाइल पर हस्ताक्षर करने को कहा। श्वेता वर्मा ने काउंटर पर जाकर काम कराने को कहा तो उसने अपने को भाजपा नेता बताते हुए सत्ता की हनक दिखाई। श्वेता वर्मा के सख्ती से मना करने के बाद युवक ने हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते आरटीओ कर्मचारी भी कक्ष में आ गए और युवक को बाहर करने लगे। इसी बीच युवक के पक्ष में आए कुछ दलाल कर्मचारियों पर आरोप लगाने लगे। कर्मचारियों द्वारा पुलिस बुलाने की बात कहने के बाद युवक वहां से चला गया।

पढ़ें : यूपी उपचुनाव 2018: सपाइयों में जमकर चले लात-घूंसे, देखिए तस्वीरें

एआरटीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि रवि भड़ाना नाम के युवक ने फाइल पास नहीं करने पर अभद्रता की। आरटीओ डॉ. विजय कुमार के बाहर होने पर कार्रवाई नहीं की गई। उनके आने पर उन्हें मामले से अवगत कराया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed