फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader's car vandalized, arson

भाजपा नेता की कार में तोड़फोड़, आगजनी, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's car vandalized, arson
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कंकरखेड़ा के नटेशपुरम फ्लाईओवर के नीचे खड़ी भाजपा नेता की कार में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ व आगजनी कर दी। कार के शीशे तोड़ दिए और अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगी दी। कार पर लगी भाजपा नेता की नेम प्लेट भी तोड़कर फेंक दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। भाजपा नेता ने इस मामले में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शिव कुमार मारवाड़ी उर्फ पप्पी मारवाड़ी निवासी गुरु नानक बाजार भाजपा नेता हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर पर काम चल रहा था, इस वजह से उन्होंने कार नटेशपुरम फ्लाईओवर के नीचे खड़ी कर दी। वहां पर कई अन्य लोगों की भी कार खड़ी थी। भाजपा नेता ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने ही उनकी कार में तोड़फोड़ व आगजनी की है। चारों तरफ से कार के शीशे तोड़ दिए और अंदर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन

 

मंगलवार तड़के वहां से गुजरने वाले लोगों ने कार की हालत देखकर उसे जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची भाजपा नेता ने बताया कि क्षेत्र के कई लोग उनकी कार खरीदने की बात कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कार बेचने से इंकार कर दिया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed