फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Rajesh Kant Jain threatened to chop off his legs over phone in Meerut

Meerut: भाजपा नेता को दी पैर काटने की धमकी, दहशत में पूरा परिवार, ऑडियो हुआ वारयल, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 20 Jan 2024 11:44 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 20 Jan 2024 11:44 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में भाजपा नेता को फोन पर पैर काटने की धमकी दी गई है। वहीं, धमकी मिलने से भाजपा नेता का परिवार दहशत में है। धमकी का ऑडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
BJP leader Rajesh Kant Jain threatened to chop off his legs over phone in Meerut
धमकी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ जनपद में मोदीपुरम थाना क्षेत्र के पल्लवपुरम में भाजपा नेता व पेंट व्यापारी को फोन पर पैर काटने की धमकी दी गई है। वहीं, धमकी मिलने के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेज-1 स्थित बी-7 निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश कांत जैन पल्लवपुरम फेस वन की सर्विस रोड पर जैन पेंट्स के नाम से दुकान है। राजेश कांत जैन भाजपा में आपदा प्रकोष्ठ में महानगर संयोजक और पेंट व्यापार संघ में मंत्री है। पूर्व में पल्लवपुरम के मंडल अध्यक्ष भी रहे हैं।

विज्ञापन

बताया गया कि वे दुकान से सात हजार रुपये का सामान बी-44 पल्लवपुरम निवासी जितेंद्र चौधरी के घर पर गए थे। वहां पर कई दिन से काम चल रहा था, जब कई दिन तक रुपये नहीं मिले तो राजेश ने रुपये देने की मांग की। आरोप है कि जितेंद्र चौधरी ने फोन करके पैर काटने और जान से मारने की धमकी दी। जितेंद्र चौधरी नोएडा में रहता है और वहीं से उसने फोन पर धमकी दी है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे मेरठ के 10 रत्न, बोले-अयोध्या से निमंत्रण पुण्यकर्मों का फल

इसके बाद धमकी का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में जितेंद्र भाजपा नेता को पैर काटने की धमकी दे रहा है। पीड़ित इस डर से दुकान पर भी नहीं जा रहा है। थाना प्रभारी पल्लवपुरम जयप्रकाश यादव का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, धमकी की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: SP-RLD Alliance: पांच सीटों पर माथापच्ची जारी,जयंत सिंह या चारू चौधरी समेत RLD की दौड़ में ये नाम आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed