{"_id":"68960d32977bc92207081666","slug":"bjp-leader-raised-questions-on-fodder-and-water-for-cows-in-kanha-upvan-gaushala-meerut-news-c-14-1-mrt1004-941101-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों के चारा-पानी पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा उपवन गोशाला में गोवंशों के चारा-पानी पर भाजपा नेता ने उठाए सवाल
विज्ञापन
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल, कान्हा उपवन में गायों का चारा खिलाते
- भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने गोशाला में मां की प्रथम पुण्यतिथि और अपना जन्मदिन मनाया
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। परतापुर स्थित कान्हा उपवन गोशाला में चारा और पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाकर भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने नगर निगम अफसरों के प्रति नाराजगी जताई। भाजपा नेता ने शुक्रवार को गोशाला में मां संतोष देवी और अपना जन्मदिन मनाया हैं। गोवंशों के इलाज के लिए पशु चिकित्सक की तैनाती की बात कही। वहीं, बीमार गोवंशों को मल्टी विटामिन और कैल्शियम सहित ताकत की दवाइयां दी जा रही हैं।
मेरठ में पांच दिन पहले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोवंशों की दुर्दशा पर नगर निगम अफसरों पर नाराजगी जताई थी। महापौर हरिकांत अहलूवालिया व नगर आयुक्त सौरभ गंगवार को हर सप्ताह में निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए थे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने 20 दिन पहले निगम को चेतावनी दी है कि गोशाला में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। गोशाला प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि कुछ गोवंशों की हालत खराब है, उनका लगातार उपचार किया जा रहा है। बीमार गोवंशों को सूरजकुंड स्थित ट्रामा सेंटर भेजने का काम भी चल रहा है।
गोशाला प्रभारी और पार्षद पुत्र में हुई नोकझोंक
भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा के गोशाला में निरीक्षण के दौरान गोशाला प्रभारी कुलदीप कुमार और वार्ड 10 की पार्षद विमला वाल्मीकि के पुत्र आकाश वाल्मीकि में नोकझोंक हो गई। बता दें कि भाजपा नेता गोवशों को मिलने वाले पानी और चारे की गुणवत्ता में सुधार करने की बात कह रहे थे। तभी पार्षद पुत्र आकाश ने कान्हा उपवन गोशाला में हुई गोवंशों की दुर्दशा को लेकर अधिकारियों पर सवाल खडे किए। गोशाला प्रभारी ने कहा कि वह पिछले एक महीने से गोशाला में दिन रात मेहनत कर रहे हैं, गोशाला में सुधार भी देखने को मिला है। लेकिन कुछ लोग यहां पर अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में उनका मनोबल गिराने का प्रयास कर रहे है। भाजपा नेता विनीत अग्रवाल ने मामला शांत कराया। इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री अभय कुमार, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, भाजपा नेता आलोक सिसोदिया, अमित शर्मा, दीपक गुप्ता उपस्थित रहे।