फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Nishank Garg shot dead in a scuffle with his wife

Meerut News: पत्नी के साथ हाथापाई में भाजपा नेता निशांक गर्ग को लगी थी गोली, मौत

Sun, 11 Jun 2023 08:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 11 Jun 2023 08:17 AM IST
सार

मेरठ में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी की पत्नी से हाथापाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ के बाद उसे आशा ज्योति केंद्र में भेज दिया।

विज्ञापन
BJP leader Nishank Garg shot dead in a scuffle with his wife
भाजपा नेता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग (34) की शुक्रवार रात पत्नी सोनिया से हाथापाई के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। निशांक के भाई गौरव ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए कंकरखेड़ा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पत्नी से पूछताछ के बाद उसे आशा ज्योति केंद्र भेज दिया। पुलिस को निशांक के मोबाइल में पत्नी के साथ क्रूरता के कई वीडियो मिले हैं। एसएसपी ने सीओ दौराला से जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


भाजपा नेता निशांक गर्ग कंकरखेड़ा की गोविंदपुरी कालोनी में पत्नी सोनिया (34), बेटे विधान (07) और बेटी काश्वी (05) के साथ रहते थे। शनिवार सुबह साढ़े छह बजे निशांक का गोली लगा शव मिलने की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस और फोरेंसिंक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पत्नी सोनिया ने पुलिस को बताया कि रात को शराब के नशे में निशांक ने उसे पीटा था। इसके बाद वह सुबह तीन बजे बच्चों को लेकर मायके चली गई। सुबह साढ़े छह बजे लौटी तो निशांक का शव बेड पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस के दबाव में सोनिया ने ही अलमारी से तमंचा निकालकर पुलिस को सौंपते हुए बताया कि नशे में निशांक ने पिटाई करने के बाद उसे तमंचे से मारने की धमकी दी। हाथापाई में उसे गोली लग गई। वह डरकर बच्चों को लेकर मायके चली गई।

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि निशांक के मोबाइल में कई वीडियो मिले हैं। सभी बिन्दुओं पर जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed