फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP leader Kamal Dutt again in controversy threat to police inspector video viral

भाजपा नेता कमलदत्त फिर विवादों में, दरोगा को दी धमकी, वीडियो वायरल

Thu, 13 Dec 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 13 Dec 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
BJP leader Kamal Dutt again in controversy threat to police inspector video viral
bjp

भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा फिर विवादों में घिर गये हैं। मेरठ के सदर बाजार थाने का उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह थानेदार के साथ एक दर्ज मुकदमे को लेकर नोकझोक करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं इस वीडियो में वह पुलिस को एक धर्म के लोगों का ध्यान रखने और खुद के थाने आने की नौबत पर थानेदार को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। इससे पहले भी वह एक एक अधिकारी के साथ नोकझोंक करने पर चर्चा में आये थे। उस दौरान भी उनका वीडियो वायरल हुआ था। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले सदर बाजार क्षेत्र के दिल्ली रोड पर रोडवेज बस से कुचलकर मासूम की मौत हो गई थी और महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर जमकर बवाल काटा था। सूचना पर एसपी सिटी रणविजय सिंह कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। बाद में पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा इसी मामले को लेकर सदर बाजार थाने पहुंचे। इस दौरान उनकी जमकर बहस हुई। कमलदत्त शर्मा ने इंस्पेक्टर सदर बाजार से कहा कि वह हिंदुओं का ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने खुद के थाने आने के लिए मजबूर करने को लेकर इंस्पेक्टर को अंजाम भुगतने की धमकी देते दिखाई दिये।

इंस्पेक्टर को इस दौरान भाजपा नेता ने खूब सुनाई और वह चुपचाप खड़े होकर सुनते रहे। बाद में थानेदार भाजपा नेता को मुकदमा वापस लेने का आश्वासन देते भी दिखाई दिये। यह पहला मौका नहीं है, जब भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा सुर्खियों में आये हैं। इससे पहले उनका एक वीडियो पीपीएस अफसर के साथ नोंकझोक का वायरल हो चुका है। 

वीडियो में सदर के थानेदार को धमकी देने की बात आ रही सामने
एसपी वायरल वीडियो की जानकारी मिली थी, जिसका संज्ञान लिया गया है। जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत सामने आये तथ्यों पर कार्रवाई की जाएगी। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed