फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP Leader Arrested for Forcing Trader to Rub Nose on Road in Meerut; Akhilesh Yadav Targets Yogi Govt

Meerut: मंत्री का नाम लेकर व्यापारी से रगड़वाई नाक, आरोपी गिरफ्तार, अखिलेश बोले-अहंकार में चूर हैं भाजपाई

Wed, 22 Oct 2025 01:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 22 Oct 2025 01:18 AM IST
सार

मेरठ में कार पार्किंग विवाद में भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विकुल चपराना ने व्यापारी सत्यम रस्तोगी से सड़क पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अखिलेश यादव ने घटना पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन
BJP Leader Arrested for Forcing Trader to Rub Nose on Road in Meerut; Akhilesh Yadav Targets Yogi Govt
आरोपी भाजपा नेता पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के तेजगढ़ी चौराहे के पास कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराना ने राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर का नाम लेकर कपड़ा व्यापारी सत्यम रस्तोगी को अपमानित किया।

विज्ञापन


आरोपी ने व्यापारी से गाली-गलौज करते सड़क पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाई और उनकी कार में तोड़फोड़ की। पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन आरोपी को रोकने या उस पर कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पाई। एसएसपी ने मंगलवार देर रात कीर्ति पैलेस चौकी प्रभारी गौरव सिंह, हेड कांस्टेबल चेतन और कांस्टेबल बृजेश को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरने का प्रयास किया। भीड़ में हुई इस घटना की लोगों ने वीडियो बनाई और वायरल कर दी। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में आया तो पुलिस ने मेडिकल थाने में आनन-फानन केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 22 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

शास्त्रीनगर डी ब्लॉक निवासी कपड़ा व्यापारी सत्यम रस्तोगी रविवार को तेजगढ़ी चौराहे के पास अपने दोस्तों के साथ एक होटल पर खाना खाने के लिए आए थे। होटल के बाहर कार खड़ी करने को लेकर सत्यम रस्तौगी और विकुल चपराणा के बीच कहासुनी हो गई। विकुल ने दोस्तों को कॉल बुला लिया।

आरोपी ने सत्यम रस्तौगी से गाली गलौज की। विरोध पर हंगामा हुआ। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। विकुल ने पुलिस के सामने ही सत्यम से सड़क पर नाक रगड़कर माफी मंगवाई। पुलिस तमाशबीन बनी रही। देर शाम पुलिस ने आरोपी विकुल चपराना को गिरफ्तार कर लिया।

अहंकार में चूर हैं भाजपाई : अखिलेश यादव
व्यापारी से नाक रगड़वाने के वायरल वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पोस्ट कर लिखा कि भाजपाई सत्ता के अहंकार में चूर होकर किसी को भी अपमानित करने से नहीं चूकते। भाजपाई न भूलें एक न एक दिन हर दंभ का अंत होता है।

पहले भी मंत्री का नाम लेकर हुई है अभद्रता
ऊर्जा राज्य मंत्री के नाम लेकर पहले भी कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। 22 फरवरी को डॉ. सोमेंद्र तोमर के भतीजे निखिल तोमर ने ब्रह्मपुरी के ईश्वरपुरी में एक युवक को पीटा था। इसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मेरठ व्यापार मंडल आज घेराव करेगा
इस घटना से मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल के नेतृत्व में व्यापारी डी. ब्लाक शास्त्रीनगर स्थित व्यापारी सत्यम से मिले। जीतू नागपाल ने बताया कि इस मामले में बुधवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान जूही त्यागी, उमाशंकर खटीक, गौरव वाल्मीकि, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहें।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। इस मामले से प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करती। अपराधियों का भाजपा से कोई लेनादेना नहीं है।

शिव कुमार राणा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पहले केस दर्ज किया गया और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को इस मामले में लापरवाही बरतने और कार्रवाई न करने पर लाइन हाजिर किया गया है। डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी 

मंत्री ने कहा...कोई भी मेरा नाम ले सकता है
इस प्रकरण की मुझे कोई जानकारी नहीं है और इससे मेरा कोई संबंध नहीं है। मेरा नाम तो कोई भी ले सकता है। मैं ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानता हूं। इस मामले में पुलिस और कानून अपना काम करें।  -डॉ. सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed