Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP launches campaign to create new voters

Meerut News: नए मतदाता बनाने के लिए भाजपा ने चलाया अभियान

Fri, 30 Jan 2026 07:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
BJP launches campaign to create new voters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए भाजपा की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर फाॅर्म-6 भरवाकर नए मतदाता बनाए।
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने घर-घर जाकर संपर्क किया। लोगों से फॉर्म-6 भरवाए। इस दौरान कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक की भागीदारी से ही संभव है और मतदाता बनना केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। अभियान के दौरान सांसद ने लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में शास्त्रीनगर मंडल में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कुछ लोगों ने सफाई व्यवस्था, सड़कों की हालत, नालों, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य समस्याएं भी उठाईं। विनीत शारदा ने नगर आयुक्त से बात की तो उन्होंने दो दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री नीरज शर्मा, पार्षद सत्यपाल, हर्ष ग्रोवर, आलोक सिसोदिया, उषा राजपूत, अंजू गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed